Monday, March 27, 2023
Homeउत्तर प्रदेशBJP की महिला प्रवक्ता का नाम और अश्लील वीडियो पोर्न साइट पर...

BJP की महिला प्रवक्ता का नाम और अश्लील वीडियो पोर्न साइट पर डाले, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

spot_img

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महिला प्रवक्ता ने दिल्ली पुलिस में सेक्सुअल हैरासमेंट की शिकायत दर्ज कराई है। नई दिल्ली जिले की साइबर क्राइम यूनिट ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनका नाम गलत जानकारी के साथ अश्लीलता परोसने वाली वेबसाइट पर डाला गया है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की एक महिला प्रवक्ता का नाम अश्लीलता परोसने वाली वेबसाइट पर डालकर उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया गया है। वेबसाइट पर कुछ अश्लील वीडियो भी डाले गए हैं, जिन्हें उनका बताकर लोगों से देखने के लिए कहा गया है। मामला संज्ञान में आने के बाद उन्होंने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में इस मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में शिकायत मिलने के बाद आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि भाजपा की महिला प्रवक्ता ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में शिकायत दी है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने उन्हें बदनाम करने के लिए  उनका नाम अश्लीलता परोस रही वेबसाइट डाल दिया है। इतना ही नहीं आरोपियों ने कुछ फर्जी वीडियो बनाकर वेबसाइट पर डाले हैं। उन्हें इस बात की जानकारी शनिवार देर शाम को उस समय लगी, जब उनके कुछ दोस्तों ने उन्हें फोन कर बताया। दोस्तों ने बताया कि उनके नाम को सर्च करने के बाद उनका नाम अश्लीलता परोस रही वेबसाइट पर सामने आ रहा है। वेबसाइट पर फर्जी तरीके से एडिट करके कुछ अश्लील वीडियो भी डाले गए हैं। उन्होंने तुंरत अपना नाम सर्च किया तो दोस्तों द्वारा दी गई जानकारी सही निकली। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धाराओं 354ए, 500, 509 और 120बी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66 और 67 भी इस मामले में लगाई हैं। पुलिस का अनुमान है कि इस मामले में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। जांच के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य धाराएं भी लगाई जा सकती हैं। 

Source

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments