Monday, March 27, 2023
HomeUncategorizedस्व.श्रीमती ठगना देवी आश्रम में राकेश पांडेय ने किया झंडारोहण

स्व.श्रीमती ठगना देवी आश्रम में राकेश पांडेय ने किया झंडारोहण

spot_img

घुघली / महराजगंज 26 जनवरी । 74 वें गणतंत्र दिवस पर देश भर में आज खुशियां मनाई जा रही है पूरे देश में आज भारत का झंडा लहरा कर सभी लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में घुघली के मुंडेरी में स्व. श्रीमती ठगना देवी आश्रम में हरखपुरा निवासी राकेश पांडेय ने झंडारोहण किया। इस दौरान मौजूद लोगों को उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन देश के लिए बहुत बड़ा दिन है क्योंकि आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू हुआ था। और संविधान का ही देन है की आज देश में कोई छोटा नही है कोई बड़ा नहीं है सबको बराबर का अधिकार है। चाहे वह शिक्षा का अधिकार हो या अभिव्यक्ति की आजादी ये सभी संविधान के कारण ही हो पाया है। राकेश पांडेय ने बताया कि सुबास चंद्र बोस, भगत सिंह, राज गुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद ने देश सेवा के लिए अपने जीवन को दाव पर लगा दिया। आज के युवाओं को उन वीर जवानों से सीखना चाहिए। इस अवसर पर आश्रम के संचालक राजीव मिश्रा, केशव पांडेय, सुरेंद्र तिवारी, जितेंद्र, अर्जुन पटेल, समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments