सदर/ महराजगंज
मंगलवार 14 फरवरी। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया द्वारा आयोजित महा प्रसाद वितरण कार्यक्रम में आज भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने शिरकत किया. इस दौरान सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह का माला पहना कर स्वागत किया। स्वागत के बाद भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने विधिवत पूजा किया और उसके बाद क्षेत्र अध्यक्ष ने अपने हाथो से लोगों में प्रसाद वितरित किया। उन्होंने कहा कि भगवान को याद और उनकी पूजा, आराधना करने के लिए सातों दिन एक समान होता है. परंतु सप्ताह के सातों दिन अलग अलग देवी, देवताओं को समर्पित किए गए हैं सप्ताह के सातों दिन अलग अलग नाम से ईश्वर की आराधना भक्तों द्वारा किए जाते हैं. कहा जाता है की दिन विशेष पर उन भगवान का पूजन अर्चन करने पर विशेष फल प्राप्त होता है. सप्ताह के सात दिनों में मंगलवार का दिन पवन पुत्र बजरंगबली का दिन माना जाता है. और ऐसा कहा जाता है कि मंगलवार के दिन जो कोई भी सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा करता है तो उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है. मान्यता है कि मंगलवार के दिन जो भी भक्त बजरंगबली की उपासना करता है तो उसके सारे कष्ट हनुमानजी हर लेते हैं. इस अवसर पर क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉक्टर बच्चा पांडेय नवीन, प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता, प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता, नगर अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल,जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला, बैजनाथ पटेल, विजय पांडेय, गुड्डू तिवारी, वीरेंद्र लोहिया, राम नारायण निगम, श्याम नारायण यादव, मुराली निगम, मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा ,अजय पटेल, मनोज पटेल, सानंदन पटेल, लाल जी गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
संपादक
मनोज कुमार द्विवेदी
