Sunday, March 26, 2023
HomeUncategorizedनिचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बढया में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में शव...

निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बढया में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिली, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप

spot_img

भरथ ठाकुर सोमवार 13 मार्च। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बढया में आज सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसकी जानकारी मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस को दिए गए तहरीर में मृतका के भाई ने बताया है कि उसकी बहन सबरुन निशा की शादी 2021 में बढ़या निवासी सद्दाम हुसैन पुत्र मुख्तार से हुई थी। शादी में 3 लाख रुपए नगद व सामान दहेज दिया गया था। इसके बाद भी उसके ससुराल के लोग 2 लाख रुपये और मांगते थे। पैसा नहीं देने के कारण सबरुन निशा की कल रात में हत्या कर दिया गया। जिसकी जानकारी होने पर वह लोग मौके पर गए तो ससुराल वालों ने विवाद करते हुए मारने पीटने लगे। वहीं मेरी दूसरी बहन सलीकुन भी मौके पर पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजकर जांच में जुट गई है।

संपादक

मनोज द्विवेदी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments